Raghav Writing Solutions News राघव राइटिंग सोल्यूशन्स ने किया हिन्दी लेखकों को सम्मानित, राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

राघव राइटिंग सोल्यूशन्स ने किया हिन्दी लेखकों को सम्मानित, राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित


Raghav Writing Solutions

राघव राइटिंग सोल्यूशन्स (Raghav Writing Solutions) द्वारा दिसम्बर 2022 माह में एक राष्ट्र स्तरीय लेखन प्रतियोगिता जो कि हिन्दी साहित्य पर आधारित थी, का आयोजन किया गया, जिसके लिए भारतीय हिन्दी लेखकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रतियोगिता में विषय एवं शैली को मुक्त रखा गया था तथा आयु की भी कोई सीमा नहीं थी, परंतु रचना अधिकतम 500 शब्दों में एवं हिन्दी में स्वीकृत थी।

प्रतियोगिता में दिनाँक 22 नवम्बर 2022 से 20 दिसम्बर 2022 तक आवेदन स्वीकार किए गए, जिनमें विभिन्न राज्यों से 50 लेखक एवं लेखिकाओं ने प्रतिभाग किया। इन लेखकों में विशाल कुमार (पटना, बिहार), डॉ अनीता मिश्रा (लखनऊ, उत्तर-प्रदेश), काव्या सागरिका (अमेठी, उत्तर-प्रदेश), अर्चना बर्हगुर्जर (मथुरा, उत्तर-प्रदेश), संजना जयसवाल (लुधियाना, पंजाब), खुशी गुप्ता (बिहार), कल्पना शर्मा (गढ़वाल, उत्तराखंड), मनोज दुबे (भोपाल, मध्यप्रदेश), डॉ अजीत प्रजापति (बैंगलौर, कनार्टक), अनामिका बनर्जी (मुंबई, महाराष्ट्र), पारूल बंसल (कासगंज, उत्तर-प्रदेश), शिवि (मांडला, मध्यप्रदेश), चंपा यादव (भरूच, गुजरात), नंदलाल मणि त्रिपाठी (गोरखपुर, उत्तर-प्रदेश), इंदिरा पूनावाला (पुणे, महाराष्ट्र), प्रीति चौहान (लखनऊ, उत्तर-प्रदेश), निखिल घावरे (भोपाल, मध्यप्रदेश), नीतू सिंह (लखनऊ, उत्तर-प्रदेश), शशांक मणि यादव (प्रतापगढ़, उत्तर-प्रदेश), श्री पुरुषोत्तम रामकृष्ण हिंगणकर (पुणे, महाराष्ट्र), सुशील कुमार पांडे (प्रयागराज, उत्तर-प्रदेश), रितुराज सिंह (इंदौर, मध्यप्रदेश), राजेन्द्र भावसर (इटारसी, मध्यप्रदेश), सुचिता कौल (नई दिल्ली), निखिल टंडन (कानपुर, उत्तर-प्रदेश), सरफराज हुसैन (मुरादाबाद, उत्तर-प्रदेश), मनीषा अग्रवाल (सियोनी मालवा), श्रीमति स्वयंकार (गौतमबुद्ध नगर, उत्तर-प्रदेश), डॉ नीना सैनी (पंजाब), नीतू सिंह (अलीगढ़, उत्तर-प्रदेश), डॉ लवेश राठौर (खरगोन, मध्यप्रदेश), अंजली श्रीवास्तव (सीतापुर, उत्तर-प्रदेश), दीपांजलि शर्मा (अम्बाला, हरियाणा), मनीषा पड़ियार (काशीपुर, उत्तराखंड), चेतना सिंह (पूर्वी चंपारन, बिहार), सुशील कुमार नवीन (हिसार, हरियाणा), स्मिता जैन (रांची, झारखंड), श्रीमती संगीता दीपक अग्रवाल (हरदा, मध्यप्रदेश), बीना अवस्थी (कानपुर, उत्तर-प्रदेश), मीनाक्षी यादव (इंदौर, मध्यप्रदेश), प्रीति चौधरी (देवास, मध्यप्रदेश), डॉ चित्रा जैन (उज्जैन, मध्यप्रदेश), संध्या पांडे (हरदा, मध्यप्रदेश), डॉ आशा श्रीवास्तव (जबलपुर, मध्यप्रदेश), कुमार अखिलेश (देहरादून, उत्तराखंड), अर्चना आर्या (कन्नौज, उत्तर-प्रदेश), माया शाह (हैदराबाद, तेलंगाना), अनमोल बरनवाल (गाजीपुर, उत्तर-प्रदेश), मनोरमा पंत (भोपाल, मध्यप्रदेश), आरती खंडेलवाल (हरदा, मध्यप्रदेश), विनिता जैन (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), सुश्री मृदुल त्यागी (भोपाल, मध्यप्रदेश) सम्मिलित हैं।

Raghav Writing Solutions : Eminent Developer
Raghav Writing Solutions

प्रतियोगिता का परिणाम 01 जनवरी 2023 को घोषित किया गया गया, जिसमें पारूल बंसल को प्रथम, दीपांजली शर्मा को द्वितीय और श्रीमती स्वयंकार को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त टॉप-5 परफॉर्मर को भी चयनित किया गया गया।

Read Moreपढ़िए…..नरेश सोगरवाल द्वारा लिखित कविता एवं गजल

Raghav Writing Solutions

संस्था के संस्थापक डॉ राघव चौहान और सह-संस्थापिका अनुप्रिया कुमारी ने बताया है कि प्रतियोगिता से ही वास्तविक कौशल की पुष्टि होती है। अत: यह संस्था हिन्दी लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में और भी बहुत सी प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। समस्त विजेताओं एवं टॉप परफॉरमर्स को नकद राशि एवं कौशल प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था हिन्दी भाषा एवं हिन्दी साहित्य की महत्ता को बढ़ाने हेतु स्थापित की गई है। हमारा उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों से हिन्दी लेखकों को संस्था से परिचय कराकर प्रोत्साहित करना है। आओं बढ़ाएं एक कदम साहित्य की ओर…..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *