राघव राइटिंग सोल्यूशन्स Raghav Writing Solutions की ओर से एक नई पहल की जा रही है, जिसमें संस्था के द्वारा हिन्दी साहित्य, जीवन, मनोविज्ञान, व्यवहारिक ज्ञान एवं आध्यात्मिक ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इस पहल का नाम “बताओ तो जानें….! है।
इस प्रश्नावली में आप नि:शुल्क भाग ले सकते हैं। प्रतिदिन ऊर्ध्वलिखित विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और माह के अंत में सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले लेखकों को संस्था की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें नकद राशि + कौशल प्रमाण-पत्र सम्मिलित है।
इस प्रश्नावली प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वास्तविक ज्ञान का प्रसार करना है। साथ ही कुछ रहस्यमयी प्रश्नों से अवगत कराना है। ये सभी प्रश्न ज्ञान परक हैं।
Read More : राघव राइटिंग सोल्यूशन्स ने किया हिन्दी लेखकों को सम्मानित, राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
संस्था के संस्थापक डॉ राघव चौहान ने बताया है कि उन्होनें इस संस्था की स्थापना भारतीय हिन्दी लेखकों एवं मातृभाषा हिन्दी की महत्ता को बढ़ाने के लिए की है। साथ ही उन्होनें कहा है कि हमारी संस्था में उन सभी लेखकों एवं लेखिकाओं का स्वागत है, जो हिन्दी से प्रेम करते हैं, जो हिन्दी प्रेमी हैं और हिन्दी भाषा की महत्ता को बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहते हैं।
नियम व शर्तें :-
1) आपको प्रश्न का उत्तर टिप्पणी (कमेंट) में देना होगा।
2) आपके द्वारा हमें फॉलों करना आवश्यक है। यदि आप हमें फॉलों नहीं करते हैं, तो आपके उत्तर पर विचार नहीं किया जाएगा।
3) आपको इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाना है। ऐसा नहीं होने पर आपका उत्तर मान्य नहीं होगा।
4) कृपया एक ही उत्तर लिखें जो पूर्णत: सही और उचित हो।
5) कमेंट में उत्तर के अतिरिक्त अन्य शब्दों या वाक्यों का प्रयोग न करें।
6) आप जो उत्तर लिख रहे हैं, वह आपके अनुसार होना चाहिए। विजेताओं की पुष्टि करते समय आपका परीक्षण किया जा सकता है।
7) इस प्रश्नावली प्रतियोगिता में केवल 30 वर्ष तक के लेखक एवं लेखिकाएं मान्य हैं।
प्रतियोगिता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए हमारी बेवसाइट & Instagram पर विजिट करें।